तारानगर: तारानगर में जिला परिषद सदस्य विमला कालवा द्वारा गोगा लट से नष्ट फसल का मुद्दा उठाने पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
तारानगर विधानसभा क्षेत्र में गोजालट के प्रकोप के कारण बर्बाद हो रही किसानों की फसल के बारे में वार्ड 22 से जिला परिषद सदस्य विमला कालवा द्वारा उठाये गये मुददे के बाद भारत व राज्य सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों में पहुंंचकर फसलों का निरीक्षण किया है। गोजालट के प्रकोप के कारण बर्बाद हो रही मूंग की फसल के सर्वे को लेकर अधिकारियो ने निरीक्षण किया है।