गोविंदपुर नया टोला से सीएनजी ऑटो लेकर निकला युवक घर नहीं लौटा, इस संबंध में ऑटो चालक की मां सुनीता देवी ने फतुहा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सुनीता देवी के मुताबिक उसका पुत्र 25 वर्षीय मनीष कुमार अपना खुद का ऑटो लेकर रविवार को 11 बजे घर से निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा तो अनहोनी की आशंका जताते हुए फतुहा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।