पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के घबरा गांव में तेज आंधी-तूफान में बड़ा हादसा, दो मासूमों की हुई मौत
कासगंज के ग्राम घबरा में सोमवार तड़के आई तेज आंधी-बारिश में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर पांच वर्षीय सोनाली की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 माह के अविनाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में बबिता, नीलम और अंजली घायल हुईं। सभी को परिजन और ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।