शाहबाद: नगर के प्रमुख मार्गों से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
गुरुवार को शाम 6:00 बजे प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान मार्गो पर अफरा तफरी का आलम बना रहा। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी फोर्स बल के साथ कोतवाली से फ्लैग मार्च पर निकले।