मंझनपुर: दुगौली में खेत में बकरी घुसने पर भड़का विवाद, दबंगों ने घर पर किया हमला, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में खेत में बकरी चले जाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़कर हमला बोल दिया, जिसमें महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि खेत में बकरी चले जाने को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई।