मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्रामीणों की जमीन पर सीवर टैंक बनाने का आरोप
कुठाल गेट के निकट बागरियाल गांव में ग्रामीणों ने एक अधिकारी पर ग्रामसभा की जमीन पर सीवर टैंक बनाने और 22 बीघा जमीन तक जाने वाला रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि MDDA ने अधिकारी के निर्माणाधीन भवन तक सीसी मार्ग बनवाया, जबकि ग्रामीण रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। मौके पर पहुंचे पार्षद सुमेन्द्र बोहरा ने सीवर टैंक हटाने और रास्ता खोलने की मांग उठाई।
#Mussoorie #Uttarakhand #BagariyalVillage #MDDA #ग्रामीणोंकीसमस्या UdayUttarakhandNews