कप्तानगंज: रामकोला व सुकरौली में धार्मिक उत्सव और कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाई दमखम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कुशीनगर रामकोला स्थित विश्व दर्शन मंदिर में रविवार को परमानंद महाराज जी का प्रकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विजयादशमी के तीसरे दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सत्संग, प्रवचन, विशाल भंडारा और कुश्ती दंगल का आयोजन रविवार को किया गया। विभिन्न धार्मिक स्थलों से पहुंचे संत-महात्माओं ने एक घंटे तक पूजा-पाठ कर आरती संपन्न की। आरती के बाद भंडारे का आयोजन था।