कप्तानगंज: कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 13 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, एक शराब तस्कर आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर जिले की कप्तानगंज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कप्तानगंज पुलिस ने आज 02 अक्टूबर 2025 को कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।