कप्तानगंज: कुशीनगर के पटेरा गाँव में दुर्गा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले में 35 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के अब्दुल चक इस्लाम गांव में शुक्रवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन जुलूस जब पतेरा पोखरे पर पहुँचा, तभी अचानक पेड़ पर बैठी मधुमक्खियाँ भड़क उठीं और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 35 लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में छोटकी बेलवामनिया निवासी 45 वर्षीय शंभु गुप्ता घायल हुए