राजमहल: पाकीजा मोड़ पर नाश्ते की दुकान में आग, नगदी समेत हजारों का नुकसान
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पाकीजा मोड़ में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे एक नास्ता दुकान में अचानक आग लग गई। हालांकि आग कैसी लगी है,इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं मिल पाई है। आगलगी की घटना में दुकान में रखें सारा सामान एवं नगदी रूपया जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।