🩸🌿 अनीमिया मुक्त वैशाली की ओर 75 दिनों का विशेष अभियान! 🌿🩸
📍 वैशाली | 25 अगस्त 2026
वैशाली में 75 दिवसीय विशेष अनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में अनीमिया की समय पर पहचान, जांच, उपचार और रोकथाम सुनिश्चित करना है।
🎯 अभियान के दौरान—
🔹 हीमोग्लोबिन की विशेष जांच
🔹 अनीमिया प्रभावित लाभार्थियों का उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श
🔹 आयु के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की निर्धारित खुराक
🔹 समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान
पर विशेष जोर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कर अनीमिया से बचाव, नियमित जांच, उपचार एवं पोषण के प्रति जागरूक किया। 🩺📹
जिला स्तर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने की। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को जांच एवं उपचार की सुविधा से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
💚 स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा—अनीमिया मुक्त वैशाली हमारा संकल्प!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
#AnemiaMuktBharat #AnemiaFreeVaishali #HealthForAll #IFA #Nutrition #Vaishali #Hajipur #HealthyIndia #स्वस्थ_वैशाली
13 views | Vaishali, Bihar | Aug 25, 2026