तिरोड़ी: कृषि रथ पहुंचा देवठाना, मानेगांव और चिकमारा, किसानों को दी आधुनिक खेती और योजनाओं की जानकारी
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 25 मई 2026 को कृषि रथ विकासखंड के ग्राम पंचायत देवठाना, मानेगांव और चिकमारा पहुंचा। आयोजित कार्यक्रम में सरपंच, जनपद सदस्य, वार्ड पंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। रथ ने पूरा दिन गांव का भ्रमण कर किसानों को जानकारी दी।