सिसई: प्रखंड सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक
Sisai, Gumla | Mar 28, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीडीओ रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को सिसई प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कोषांग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित हुए। इस दौरान बीडीओ ने सभी मतदान केंद्रो व विभिन्न प्रतिवेदनो की समीक्षा की।