सिसई: पिकअप गाड़ी के पैसे के बंटवारे को लेकर बघनी गांव में दो ग्रामीणों के बीच में हुई मारपीट
Sisai, Gumla | Mar 28, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के बघनी गांव निवासी रुस्तम अंसारी ने सिसई थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया है कि उसने गांव के अजकल अंसारी के साथ मिलकर एक पिकअप खरीदा था। जिसके पैसे के बंटवारे को लेकर अजकल ने उसके साथ गाली-गलौज किया और अजकल अंसारी के साथ सज्जाद अंसारी ने मिलकर उसके और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की।