मैहर: मैहर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 38 प्रकरण दर्ज
मैहर ग्रामीण क्षेत्र के उदयपुर, सोनवारी, हरदासपुर, सरलानगर, ओईला एवं जीतनगर में बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। कार्यपालन अभियंता श्री ओमेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में विद्युत अधिनियम की धाराओं 126, 135 और 138 के तहत कुल 38 प्रकरण दर्ज किए गए।