लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी में कई वाहनों की टक्कर में बोलेरो में लगी आग, 8 लोग जिंदा जलने के साथ 11 की हुई मौत, डीएम और एसपी पहुंचे
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान पर बुधवार की रात करीब 8:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घाटी से नीचे उतर रही चना लदी ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इसी बीच एक बोलेरो भी ढलान से नीचे उतर रही थी कि तभी बेकाबू ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मारते हुए कार में टक्कर मार दिया। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक में जा घुसी। उसी समय आग लग गई।