काको: जहानाबाद में LPG की कमी के बीच बायोमास कोल बना सस्ता विकल्प, जिले में हो रही है चर्चा
जहानाबाद के काको निवासी 45 वर्षीय अमरनाथ मिश्रा ने LPG की बढ़ती कमी के बीच बायोमास कोल तैयार किया है, जो अपशिष्ट पदार्थों से बनता है और पर्यावरण के अनुकूल है। इसकी कीमत मात्र 20 रुपये प्रति किलो है, जिससे 4–5 लोगों का खाना बन सकता है। कम लागत और आसान उपलब्धता के कारण यह ईंधन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत की है।