दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगयता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन 7 नवम्बर एवं 12 नवम्बर को किया जायेगा। यह शिविर जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम राजपुर में 7 नवम्बर को तथा जनपद पंचायत मुंगावली के ग्राम बहादुरपुर में 12 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किये जायेगें।