चक्की: चुन्नी डेरा: बोरे में मिली युवती के शव की जांच धीमी, परिजनों ने दर्ज कराई थी नामजद FIR, आज ही जाना था तिलक
Chakki, Buxar | Mar 30, 2026 चक्की थानाक्षेत्र के चुन्नी डेरा में 21 फरवरी को बोरे में मिली सड़ी-गली युवती की लाश के मामले में पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी सुनीता कुमारी, पिता ब्रह्मेश्वर यादव, के रूप में हुई थी। सुनीता 16 फरवरी से लापता थी।