अशोक नगर: अशोकनगर एसपी का सख्त आदेश अब बिना हेलमेट दिखे पुलिसकर्मी, तो होगी चालानी और विभागीय कार्रवाई
अशोकनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब जिले में कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से जिला पुलिस की सभी इकाइयों में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना हेलमेट पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान।