Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

रजौली: मुट्ठी भर सामान पर कार्रवाई, लेकिन टोल पर खुलेआम उगाही पर चुप्पी क्यों?

Rajauli, Nawada | May 16, 2026
कारीगांव टोल प्लाजा पर ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, कई बार खबरें छपीं फिर भी प्रशासन मौन । नवादा जिले के रजौली स्थित कारीगांव टोल प्लाजा एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। ट्रक चालकों और वाहन मालिकों का आरोप है कि यहां ओवरलोडिंग के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।,,,,,,,,,,, शनिवार 3 pm

MORE NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं, आप सभी को मेरा प्रणाम। 

आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव हो रहा है और 30 जुलाई को मतदान होना है।
आप सभी के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने दो दशकों में सुशासन और न्याय के साथ विकास को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारने का काम किया है।
विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के निश्चय को पूरा करने के लिए आपका एक-एक वोट जरूरी है।
आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि आप एनडीए के युवा उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और मतदान के दिन कमल छाप के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।"

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं, आप सभी को मेरा प्रणाम। आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव हो रहा है और 30 जुलाई को मतदान होना है। आप सभी के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने दो दशकों में सुशासन और न्याय के साथ विकास को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारने का काम किया है। विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के निश्चय को पूरा करने के लिए आपका एक-एक वोट जरूरी है। आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि आप एनडीए के युवा उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और मतदान के दिन कमल छाप के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।"

Rajauli, Nawada | Jul 28, 2026

समेकित जांच चौकी पर 3 करोड़ का गांजा जप्त  ,दो तस्कर भी  गिरफ्तार 

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली  पंचायत अंतर्गत समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कारवाई की है । उत्पाद विभाग ने एक मिनी कंटेनर ट्रक से 280 किलो गांजा बरामद किया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई है ।यह गांजा का खेप पटना ले जाया जा रहा था।इस मामले में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि उत्पाद विभाग के  इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम मंगलवार की सुबह समेकित  जांच चौकी पर वाहनों के सघन  जांच कर रही थी इसी दौरान पंजाब नंबर पीबि 10 एफएफ 8269 के एक मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान 27 पैकेटों में भरा 10. 5 किलो गांजा जांच के दौरान मिनी  कंटेनर के पीछे हिस्से में बने एक गुप्त  तहखाने से गांजे के 27 पैकेज मिले ।प्रत्येक पैकेट में लगभग 10.5 किलो गांजा का था ।जिसका कुल वजन 279 .  87 किलो बताया जा रहा है ।जब गांजे के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी गुफरान  मझहरी भी मौजूद थे ।उत्पाद बल के एएसआई विश्वजीत कुमार सिंह ,एएसआई पंकज कुमार और गृहरक्षक के जवान टीम में शामिल थे।जप्त गांजा  झारखंड राज्य  के हजारीबाग से लोड  की गई थी । गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंजाब राज्य के लुधियाना स्थित मोती नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी दयाराम के पुत्र राजेंद्र कुमार और गुरु प्रताप के पुत्र  अरविंद कुमार के रूप में हुई है।गांजा की खेप  झारखंड के हजारीबाग से लोड कर पटना के जीरो माइल में किसी अन्य तस्कर को डिलीवरी किया जाना था ।इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि  मिनी कंटेनर ट्रक के साथ गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। है पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य  लोगों की जानकारी जुटाने  के लिए तस्करों से पूछताछ कर रही है ।बता दें कि शराब बंदी के बाद बढा नशे का कारोबार अधिकारियों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बाद सुखे  नशा यानी गांजा ,अफीम व भांग  की तेजी से तस्करी में बढ़ोतरी हुई है ।इसको देखते हुए समेकित जांच चौकी पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है ।इस बड़ी कामयाबी के बाद इलाके गांजा माफियाओं हड़कंप मचा  हुआ है ।

समेकित जांच चौकी पर 3 करोड़ का गांजा जप्त ,दो तस्कर भी गिरफ्तार रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत अंतर्गत समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कारवाई की है । उत्पाद विभाग ने एक मिनी कंटेनर ट्रक से 280 किलो गांजा बरामद किया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई है ।यह गांजा का खेप पटना ले जाया जा रहा था।इस मामले में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम मंगलवार की सुबह समेकित जांच चौकी पर वाहनों के सघन जांच कर रही थी इसी दौरान पंजाब नंबर पीबि 10 एफएफ 8269 के एक मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान 27 पैकेटों में भरा 10. 5 किलो गांजा जांच के दौरान मिनी कंटेनर के पीछे हिस्से में बने एक गुप्त तहखाने से गांजे के 27 पैकेज मिले ।प्रत्येक पैकेट में लगभग 10.5 किलो गांजा का था ।जिसका कुल वजन 279 . 87 किलो बताया जा रहा है ।जब गांजे के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी गुफरान मझहरी भी मौजूद थे ।उत्पाद बल के एएसआई विश्वजीत कुमार सिंह ,एएसआई पंकज कुमार और गृहरक्षक के जवान टीम में शामिल थे।जप्त गांजा झारखंड राज्य के हजारीबाग से लोड की गई थी । गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंजाब राज्य के लुधियाना स्थित मोती नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी दयाराम के पुत्र राजेंद्र कुमार और गुरु प्रताप के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है।गांजा की खेप झारखंड के हजारीबाग से लोड कर पटना के जीरो माइल में किसी अन्य तस्कर को डिलीवरी किया जाना था ।इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि मिनी कंटेनर ट्रक के साथ गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। है पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए तस्करों से पूछताछ कर रही है ।बता दें कि शराब बंदी के बाद बढा नशे का कारोबार अधिकारियों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बाद सुखे नशा यानी गांजा ,अफीम व भांग की तेजी से तस्करी में बढ़ोतरी हुई है ।इसको देखते हुए समेकित जांच चौकी पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है ।इस बड़ी कामयाबी के बाद इलाके गांजा माफियाओं हड़कंप मचा हुआ है ।

Rajauli, Nawada | Jul 28, 2026

बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव का 4 किमी रोड शो, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में करीब चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से रेखा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर भी तीखा हमला बोला।
वीओ:
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह किसानों के साथ अन्याय हुआ, उसी तरह अब छात्रों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा गोली चलाना बेहद गंभीर मामला है। उनका दावा था कि देश के बड़े-बड़े आंदोलनों में भीड़ नियंत्रण के लिए कभी AK-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन बिहार में छात्रों पर गोली चलाने की घटना अभूतपूर्व है।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में छात्रों पर गोली चलवाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल अधिकांश छात्र 16–17 वर्ष की आयु के थे और वे केवल नीट पेपर लीक मामले में न्याय की मांग कर रहे थे।
उन्होंने एक पुलिसकर्मी को बर्खास्त किए जाने को "दिखावटी कार्रवाई" बताते हुए सवाल उठाया कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। उन्होंने मांग की कि आदेश देने वाले अधिकारी की पहचान सार्वजनिक की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि इस मामले में एसपी, गृह मंत्री या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगे। उनका रोड शो मीठापुर से सब्जीबाग तक निकाला गया। पूरे रास्ते बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
करीब चार किलोमीटर लंबे इस रोड शो के बाद तेजस्वी यादव 28 जुलाई को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी पूरी ताकत झोंकेंगे। वह डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और रेखा गुप्ता के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव का 4 किमी रोड शो, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में करीब चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से रेखा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर भी तीखा हमला बोला। वीओ: तेजस्वी यादव ने कहा कि अब लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह किसानों के साथ अन्याय हुआ, उसी तरह अब छात्रों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा गोली चलाना बेहद गंभीर मामला है। उनका दावा था कि देश के बड़े-बड़े आंदोलनों में भीड़ नियंत्रण के लिए कभी AK-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन बिहार में छात्रों पर गोली चलाने की घटना अभूतपूर्व है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में छात्रों पर गोली चलवाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल अधिकांश छात्र 16–17 वर्ष की आयु के थे और वे केवल नीट पेपर लीक मामले में न्याय की मांग कर रहे थे। उन्होंने एक पुलिसकर्मी को बर्खास्त किए जाने को "दिखावटी कार्रवाई" बताते हुए सवाल उठाया कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। उन्होंने मांग की कि आदेश देने वाले अधिकारी की पहचान सार्वजनिक की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि इस मामले में एसपी, गृह मंत्री या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगे। उनका रोड शो मीठापुर से सब्जीबाग तक निकाला गया। पूरे रास्ते बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। करीब चार किलोमीटर लंबे इस रोड शो के बाद तेजस्वी यादव 28 जुलाई को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी पूरी ताकत झोंकेंगे। वह डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और रेखा गुप्ता के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

Rajauli, Nawada | Jul 27, 2026

प्रशांत किशोर: "हम सिर्फ चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर या प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रुकने वाले नहीं हैं। अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।"

बीजेपी पर: "बीजेपी को एक विधानसभा उपचुनाव के लिए हजारों कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, मंत्री और प्रचारकों को उतारना पड़ रहा है। इससे साफ है कि वे इस चुनाव को लेकर घबराए हुए हैं।"

प्रशासन पर आरोप: "जन सुराज के कार्यकर्ता जिन होटलों में ठहरे हैं, वहां लगातार छापेमारी हो रही है, जबकि बीजेपी नेताओं के ठहरने वाले होटलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रशासन पक्षपात कर रहा है।"

जीविका दीदियों को लेकर आरोप: "जीविका दीदियों का इस्तेमाल महिलाओं के बीच जाकर यह कहने के लिए किया जा रहा है कि अगर वे NDA/बीजेपी को वोट नहीं देंगी तो राशन, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बंद हो जाएगा। यह पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है।"

चुनाव आयोग से मांग: "हम चुनाव आयोग से मिल चुके हैं और आज फिर ऑब्जर्वर से मिलेंगे। आयोग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।"

24 घंटे का अल्टीमेटम: "अगर अगले 24 घंटे के भीतर जीविका दीदियों और अन्य अर्ध-सरकारी कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से अलग नहीं किया गया, तो कल मैं खुद अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठूंगा।"

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप: "सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों का चुनाव में इस्तेमाल लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है।"

बीजेपी पर हमला: "बीजेपी हार के डर से हर दिन नया हथकंडा अपना रही है। पहले कार्यकर्ताओं को लगाया, फिर सांसद-विधायक और मंत्री उतारे, उसके बाद अभिनेताओं को बुलाया और अब जीविका दीदियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

डीएम से मांग: "जिलाधिकारी को तुरंत आदेश जारी करना चाहिए कि कोई भी अर्ध-सरकारी कर्मचारी, विशेषकर जीविका से जुड़ी महिलाएं, चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेंगी।"

अंतिम चेतावनी: "अगर चुनाव आयोग ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की, तो हम चुनाव आयोग के सामने धरना देंगे

प्रशांत किशोर: "हम सिर्फ चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर या प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रुकने वाले नहीं हैं। अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।" बीजेपी पर: "बीजेपी को एक विधानसभा उपचुनाव के लिए हजारों कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, मंत्री और प्रचारकों को उतारना पड़ रहा है। इससे साफ है कि वे इस चुनाव को लेकर घबराए हुए हैं।" प्रशासन पर आरोप: "जन सुराज के कार्यकर्ता जिन होटलों में ठहरे हैं, वहां लगातार छापेमारी हो रही है, जबकि बीजेपी नेताओं के ठहरने वाले होटलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रशासन पक्षपात कर रहा है।" जीविका दीदियों को लेकर आरोप: "जीविका दीदियों का इस्तेमाल महिलाओं के बीच जाकर यह कहने के लिए किया जा रहा है कि अगर वे NDA/बीजेपी को वोट नहीं देंगी तो राशन, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बंद हो जाएगा। यह पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है।" चुनाव आयोग से मांग: "हम चुनाव आयोग से मिल चुके हैं और आज फिर ऑब्जर्वर से मिलेंगे। आयोग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।" 24 घंटे का अल्टीमेटम: "अगर अगले 24 घंटे के भीतर जीविका दीदियों और अन्य अर्ध-सरकारी कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से अलग नहीं किया गया, तो कल मैं खुद अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठूंगा।" सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप: "सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों का चुनाव में इस्तेमाल लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है।" बीजेपी पर हमला: "बीजेपी हार के डर से हर दिन नया हथकंडा अपना रही है। पहले कार्यकर्ताओं को लगाया, फिर सांसद-विधायक और मंत्री उतारे, उसके बाद अभिनेताओं को बुलाया और अब जीविका दीदियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।" डीएम से मांग: "जिलाधिकारी को तुरंत आदेश जारी करना चाहिए कि कोई भी अर्ध-सरकारी कर्मचारी, विशेषकर जीविका से जुड़ी महिलाएं, चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेंगी।" अंतिम चेतावनी: "अगर चुनाव आयोग ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की, तो हम चुनाव आयोग के सामने धरना देंगे

Rajauli, Nawada | Jul 26, 2026

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को सीधी चेतावनी दी है।

तेजस्वी यादवअगर छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे कल तक वापस नहीं लिए गए और उन्हें रिहा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय जनता दल सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा 
आज पटना पहुंचे तेजस्वी यादव अपनी मां के साथ थे और उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार और छात्रों के बीच जो समझौता हुआ था उसमें साफ लिखा था कि आंदोलन में शामिल सभी लोगों पर लगे केस वापस लिए जाएंगे लेकिन बिहार में इसके उल्टा काम हो रहा है 
उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में छात्रों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है उन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनके कई विधायकों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है 
तेजस्वी ने कहा कि यह सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है और लोकतंत्र में विरोध की जगह को खत्म करना चाहती है उनके अनुसार बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और प्रशासन विपक्ष के नेताओं को दबाने में लगा हुआ है 
उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकार और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं उन पर केस करना अन्याय है सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए अन्यथा राजद सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी 
तेजस्वी ने यह भी कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं उनके साथ अन्याय हुआ तो राजद चुप नहीं बैठेगी 
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि   बांकीपुर उपचुनाव  नजदीक इस मुद्दे को तेजस्वी बड़ा बनाना चाहते हैं ताकि युवा वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके 
दूसरी तरफ सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वह या तो केस वापस ले या फिर आंदोलन का सामना करे 
अब सबकी नजर कल तक सरकार के फैसले पर है कि वह क्या कदम उठाती है और बिहार की राजनीति किस दिशा में जाती है

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को सीधी चेतावनी दी है। तेजस्वी यादवअगर छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे कल तक वापस नहीं लिए गए और उन्हें रिहा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय जनता दल सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा आज पटना पहुंचे तेजस्वी यादव अपनी मां के साथ थे और उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार और छात्रों के बीच जो समझौता हुआ था उसमें साफ लिखा था कि आंदोलन में शामिल सभी लोगों पर लगे केस वापस लिए जाएंगे लेकिन बिहार में इसके उल्टा काम हो रहा है उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में छात्रों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है उन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनके कई विधायकों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है तेजस्वी ने कहा कि यह सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है और लोकतंत्र में विरोध की जगह को खत्म करना चाहती है उनके अनुसार बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और प्रशासन विपक्ष के नेताओं को दबाने में लगा हुआ है उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकार और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं उन पर केस करना अन्याय है सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए अन्यथा राजद सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी तेजस्वी ने यह भी कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं उनके साथ अन्याय हुआ तो राजद चुप नहीं बैठेगी राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बांकीपुर उपचुनाव नजदीक इस मुद्दे को तेजस्वी बड़ा बनाना चाहते हैं ताकि युवा वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके दूसरी तरफ सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वह या तो केस वापस ले या फिर आंदोलन का सामना करे अब सबकी नजर कल तक सरकार के फैसले पर है कि वह क्या कदम उठाती है और बिहार की राजनीति किस दिशा में जाती है

Rajauli, Nawada | Jul 26, 2026