पेण्ड्रा: मुख्य मार्ग पेंड्रा स्थित एक दुकान में छत काटकर घुसा चोर, घटना सीसीटीवी में कैद
पेंड्रा के मुख्य मार्ग पर स्थित नया बस स्टैंड के पास एक बार फिर छत के रास्ते दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार, नया बस स्टैंड के समीप अजय ताम्रकार की दुकान को निशाना बनाया गया। देर रात एक अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान के भीतर दाखिल हुआ और काफी देर तक बेखौफ होकर घूमता रहा। चोर ने दुकान की तिजोरी या गल्ले की तलाशी