सदर: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र की बैठक में जिम्मेदारियों का किया गया निर्धारण
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जाने वाले 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा काशी क्षेत्र की बैठक रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा पहुंचाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेंगे।