हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2022 बैच के अधिकारी राजेन्द्र कुमार गौतम ने आज सोमवार को एसडीएम सरकाघाट के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। राजेन्द्र गौतम इससे पूर्व जिला हमीरपुर के बड़सर में बतौर एसडीएम सेवाएं दे रहे थे। वह उपमण्डल सरकाघाट के 42वें एसडीएम होंगे। नए एसडीएम को कार्यकारी एसडीएम व तहसीलदार मुनीष कुमार ने प्रभार सौंपा।