गायघाट: गायघाट अंचल कार्यालय का प्रधान सहायक चार महीने से गायब, स्पष्टीकरण मांगने पर दी धमकी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट अंचल कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक के लगातार चार महीने से अनुपस्थित रहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अंचल कार्यालय से शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में जिला मुख्यालय में रिपोर्ट भेजा है।अनुपस्थिति के कारण अंचल कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है।