घाघरा: करंजटोली से गुटवा तक जर्जर सड़क से नाराज़ ग्रामीणों ने करंजटोली मुख्य मार्ग NH किया जाम, बाद में खुला
Ghaghra, Gumla | Sep 28, 2025 घाघरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को करंजटोली से गुटवा जाने वाले जर्जर सड़क और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों के इस आंदोलन से घाघरा-लोहरदगा मुख्य पथ पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा और सैकड़ों वाहन फंसे।सीओ बीडीओ और थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम खुला।