एत्मादपुर: थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नारायच में नगर निगम की टीम ने पॉलीथिन गोदाम पर मारा छापा, 80 कुंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
Etmadpur, Agra | Jun 30, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नरायच स्थित एक गोदाम पर आगरा नगर निगम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है। नगर निगम की टीम ने यहां छापामार कर गोदाम से 80 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की, जिसे ले जाने के लिए आठ ट्रक मंगाने पड़े। प्रवर्तन प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह और राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई।