एत्मादपुर: गुलाब नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा
Etmadpur, Agra | Jun 29, 2024 एत्माद्दौला क्षेत्र के गुलाब नगर में एक 40 वर्षीया महिला ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलाब नगर निवासी रवी के बेटे के अनुसार जिस समय घटना घटी जब सब लोग बाहर खाना खा रहे थे। कुछ देर बाद जैसे ही घर को लोग कमरे में गए तो देखा कि मां फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद की पुकार मच गई।