नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा वर्षा ऋतु में मच्छरों के प्रकोप से बचाव हेतु प्रतिदिन फॉगिंग अभियान जारी
बड़वानी 10 जुलाई 2026/वर्षा ऋतु के दौरान मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा शहर के समस्त वार्डों में प्रतिदिन विशेष फॉगिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता टीम द्वारा प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से धुआँ (फॉगिंग) किया जा रहा है, जिससे मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। नगर पालिका द्वारा मानसून को दृष्टिगत रखते हुए नालों एवं नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थानों का उपचार, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव तथा स्वच्छता अभियान भी सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों एवं बर्तनों को ढककर रखें, कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें तथा स्वच्छता बनाए रखें, जिससे मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।
नगर पालिका परिषद बड़वानी नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा वर्षा ऋतु के दौरान यह विशेष फॉगिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में मच्छरों का अत्यधिक प्रकोप दिखाई दे तो इसकी सूचना नगर पालिका को तत्काल दें, ताकि आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जा सके।
#JansamparkMP
#Badwani
29 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026