जलालाबाद: गांव ढका तालुका उजेरा में दबंग ने ग्रामीण के लाठी मार कर फोडा सर थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव ढका तालुका उजेरा निवासी राम रतन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया वह आज कुये के पास बैठा था तभी शिवनाथ वहां पर आया और मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा।जब उसने गाली देने से मना किया तभी उसने उसके सर में लाठी मार दी।जिससे उसका सर फट गया और वह घायल हो गया। और खून से लथपथ हो गया।