जलालाबाद: गांव पलरई में सरकारी चक मार्ग पर दबंग ने बुनियाद खोदकर अवैध निर्माण किया शुरू,पड़ोसी ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पलरई निवासी गुलवीर सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खेत में मकान बना है उसके पास ही चक मार्ग है ।वह अपनी भूमि पर कृषि यन्त्र आदि लेकर आना जाना होता आ रहा है. इस चकमार्ग पर वीरपल पुत्र कप्तान नि० पल्हरई थाना जलालावाड ने अवैध एवं अनाधिकृत रूप से नींव भर कर मकान का निर्माण शुरु कर दिया है।