कोईलवर: कोइलवर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की हुई मौत
पटना-बक्सर फोरलेन पर कोइलवर अंडरपास के समीप बुधवार सुबह करीब 9:00 एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बिहटा के कटेशर निवासी अमित कुमार और सुजीत कुमारके रूप मे हुई है