Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

शिवम बासुदेव ने मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित होकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव बक्सवाहा। नगर बक्सवाहा के समीप स्थित ग्राम बीरमपुरा निवासी शिवम बासुदेव ने मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन के उपरांत शिवम ने भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाओं के लिए ज्वॉइनिंग कर ली है। शिवम बासुदेव, प्रसिद्ध ढोलक वादक श्याम सुंदर बासुदेव के पुत्र हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने शिवम की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर शिवम ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि बक्सवाहा और आसपास के क्षेत्र का गौरव भी बढ़ा है। समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिवम की सफलता अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा देगी। पूरे क्षेत्र में उनकी उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण बना हुआ है। #MPpolice #buxwaha #policejob #policeofficer #mpcgexpress

Buxwaha, Chhatarpur | Jun 6, 2026