उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अमहट चौराहे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कारोबारी के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि कारोबारी शशांक कौशल को बस तक छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया गया और अमहट चौराहे पर पहुंचने के बाद अन्य लोगों को बुलाकर उनके साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके पास से ₹74,500 भी छीन लिए गए। वीडियो सामने आने के बाद मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग उठ रही है। वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
.
.
.
.
#Sultanpur #SultanpurNews #UPNews #CrimeNews #ViralVideo #CrimeInUP #Amhat #SultanpurViralVideo #UPPolice #Loot #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 18, 2026