सवायजपुर: अनंगपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने 5 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, मुकदमा दर्ज
विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर के अवर अभियंता भैया लाल पाल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने क्षेत्र के धानी नगला और बन्नईया गांव में छापेमारी कर पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।