मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में श्री केदारनाथ यात्रा को यात्रियों के लिए बनाया जा रहा सुरक्षित: निहारिका SP
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में श्री केदारनाथ यात्रा को यात्रियों के लिए बनाया जा रहा सुरक्षित। हैली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार। 265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया है ब्लॉक। जनपद में प्रतिवर्ष होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के शुरू होने से पूर्व साइबर ठगों द्वारा केदारनाथ धाम हेतु संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं के नाम पर तथा नामी कम्पनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट, तथा फर्जी फेसबुक विज्ञापन पेज, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउन्ट तैयार कर श्रद्धालुओं को ठगने का प्रयास किया जाता है।