देवघर: शिवगंगा और नंदन पहाड़ स्थित छठ घाटों का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण
शिवगंगा और नंदन पहाड़ स्थित छठ घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत एनडीआरएफ की टीम तैनात की जाएगी डीसी व एसपी ने विभिन्न छठ घाट का शनिवार को निरीक्षण किया। साथ ही सभी छठ पूजा समितियों को निर्देश दिया गया की गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।