बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दीप जलाने की अनूठी परम्परा!भक्तों में दिखा आस्था और भक्ति का संगम,खूबसूरत तस्वीर!
देवघर:-द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर में दीपावली का पर्व बेहद खास और अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। यहां दीपावली की शुरुआत घरों से नहीं, बल्कि देवों के देव महादेव, आराध्य बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ होती है।
वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार, देवघरवासी सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर सहित परिसर के 22 मंदिरों में दीप प्रज्वलित करते हैं। इसके उपरांत ही अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मनाते हैं।
इसी परंपरा को निभाने के लिए दीपावली की शाम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला, पुरुष, युवा, युवतियां और बच्चे सभी बाबा बैद्यनाथ के प्रांगण में दीप जलाते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने मिट्टी के दीपों से बाबा बैद्यनाथ की आरती उतारी और भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। #diwali #babadham #bababaidynathtemple #aastha #deoghar