आगर: कंठाल नदी उफान पर: मैना गांव की पुलिया डूबी, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण
मैना गांव के पास कंठाल नदी की पुलिया एक बार फिर पानी में डूब चुकी है। रविवार को दिन भर से हो रही बारिश के चलते शाम को 6 बजे यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की जोखिम में डालकर पुलिया को पार करना पड़ा। बार-बार रास्ते के बंद होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना सफर करने वाले आम नागरिकों का आवागमन ठप सा हो जाता है।