हरदोई: भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की रामलला को गार्ड ऑफ ऑनर देने की मांग
Hardoi, Hardoi | Jan 28, 2024 अयोध्या धाम में विराजित रामलला को 6 प्रहर आरती के समय गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की मांग भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्र ने मुख्य मंत्री और राज्यपाल को पत्र लिख कर की है। पत्र में मांग की, मध्य प्रदेश के ओरछा में राजा राम को शासन की तरफ से पुलिस का गार्ड ऑफ ऑनर मान प्रणाम, प्रोटोकॉल के तहत अनुमन्य है।