हरदोई: पति से झगड़ कर महिला ने साड़ी के फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, राध्देपुरवा रोड का मामला
Hardoi, Hardoi | Jan 28, 2024 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में रध्देपुरवा रोड मोहल्ला में पति से झगड़ कर एक महिला ने घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनार थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी सुशील गुप्ता ने अपनी पुत्री आरती गुप्ता की 12 वर्ष पहले कोतवाली शहर के राध्देपुरवा रोड निवासी अवनीश गुप्ता के साथ शादी की थी ।