बेगूसराय: बेगूसराय के गोपालपुर गांव में करंट लगने से किस की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
बेगूसराय में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक किसान की जान ले ली। जर्जर बिजली का तार टूटकर किसान के शरीर पर गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि कई महीनों से जर्जर बिजली तार की शिकायत विभाग से की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।