रॉबर्ट्सगंज: घोरावल के मुडीलाडीह गांव में सर्प दंश से किशोर की मौत
घोरावल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सर्पदंश से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुडिलाडीह गांव निवासी 13 वर्षीय आर्यन, पुत्र रामधनी, रविवार को अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके पैर में डंस लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई,परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहाँ इलाज के दौरान मौत होगयी