जमुई: केनुहट चौक के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 जमुई- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर केनुहट चौक के पास सोमवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए निजी क्लिनिक लाया गया, जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।