मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली के कजरहवा पोखरा मोहल्ले में बंदरों को देख टीचर ने तानी पिस्टल, अनलॉक हथियार से चली गोली, वृद्ध घायल
सोमवार की शाम लगभग 3:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कजरहवा पोखरा मोहल्ले में एक शिक्षक घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। इसी दौरान बंदरों का झुंड बच्चों की तरफ दौड़कर आ रहा था। बंदरों के झुंड को देख शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर बंदरों की तरफ तानी। और उन्हें भगाने का प्रयास किया इस दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई। पड़ोस के एक वृद्ध घायल हो गए।