मिर्ज़ापुर: अहरौरा-सक्तेशगढ़ मार्ग चौड़ीकरण को लेकर कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक स्थगित, किसान नेता और किसान हुए नाराज
अहरौरा और सक्तेशगढ़ सड़क चौड़ीकरण को लेकर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बुलाई गई बैठक अचानक स्थगित किए जाने से किसान नेता और किसान आक्रोशित हो गए। कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसान नेता और किसान अपनी नाराजगी प्रकट किया।आरोप लगाया कि वह दूर दराज से भाड़ा लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे लेकिन बिना सूचना बैठक स्थगित कर दी गई। अब किसान अपनी समस्या कैसे कहेंगे।