मिर्ज़ापुर: बरकछा के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
देहात कोतवाली के बरकछा के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दिया। जिससे दयाराम पुत्र स्वर्गीय नबूलाल निवासी घुरऊपुर थाना देहात कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।