मिर्ज़ापुर: जातीय जनगणना और आरक्षण की मांग को लेकर मझवार जाति के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
आजादी के बाद से ही मझवार जाति के साथ हुआ अन्याय, आरक्षण और जातीय जनगणना की मांग को लेकर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार की सुबह 11:00 बजे प्रदर्शन किया। पदाधिकारी ने कहा 1961 में जनगणना के दौरान वह 17000 से अधिक थे लेकिन 2011 की जनगणना में वह शून्य हो गए। उनके साथ केंद्र और प्रदेश सरकार ने अन्याय किया है। मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।