मंडला: जल संकट: मंडला के मानिकपुर में प्रशासन जागा, शिवा परस्ते का वीडियो वायरल
Mandla, Mandla | May 10, 2026 मंडला जिले के मवई विकासखंड के वन ग्राम मानिकपुर में गहराते जल संकट पर सोशल मीडिया क्रिएटर शिवा परस्ते का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। रविवार 10 बजे तक 48 सेकंड के इस वीडियो को तीन करोड़ बीस लाख से अधिक लोगों ने देखा, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। शिवा परस्ते ने शुक्रवार देर शाम यह वीडियो जारी कर जिला कलेक्टर से गांव की वास्तविक स्थिति दिखाई।