बंजरिया: पंचरुखा पूर्वी पंचायत के अजगरवा मठ में चल रहे सहयोग शिविर में मंगलवार को सदर एसडीएम ने 40 मामलों का किया निष्पादन
पँचरुखा पूर्वी पंचायत के अजगरवा मठ में चल रहे सहयोग शिविर में मंगलवार को सदर एसडीएम ने 40 शिकायतकर्ताओं के शिकायतो का निपटारा किया। सदर एसडीएम निशांत सिहारा ने कहा कि सरकार आपके घर पर आपके समस्या का समाधान कर रही है। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए थे,जिसमे से 40 का निष्पादन हुआ बाकी 38 आवेदन सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया है।